शालिनी गुप्ता ने ग्रामीणों से संवाद कर विधेयक के खिलाफ किया जागरूक
मरकच्चो में शनिवार को जनजागरण अभियान में लोगों को संबोधित करतीं झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता। मरकच्चो, निज प्रतिनिधि झामुमो नेत्री सह जिला परिषद की प

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। झामुमो नेत्री सह जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की ओर से शनिवार को मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे एमएमडीआर संशोधन विधेयक की मंशा और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।अभियान के दौरान शालिनी गुप्ता ने कहा गया कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों और भविष्य की लड़ाई है।
गांव-गांव में ग्रामीणों के उत्साह और स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा गया कि लोगों में अपने अधिकारों को लेकर बढ़ती जागरूकता उत्साहजनक है।


