जनजातीय-क्षेत्रीय भाषाओं के अधिकार पर भाषा यात्रा 9 को
झारखंड की नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा ने शनिवार को गोस्सनर व रामलखन सिंह यादव

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड की नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और अधिकारों को लेकर सक्रिय जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा ने 9 अक्तूबर को प्रस्तावित भाषा यात्रा को लेकर शनिवार को जनजागरण अभियान चलाया। इसके तहत गोस्सनर कॉलेज और रामलखन सिंह यादव कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर भाषा यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। मोर्चा के संयोजकों ने कहा कि झारखंड की भाषाएं सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं हैं, बल्कि लोकसंस्कृति, लोकसाहित्य, परंपरा, इतिहास और सामुदायिक पहचान का आधार हैं। नागपुरी, कुड़माली, खोरठा, पंचपरगनिया, कुड़ुख, मुंडारी, संताली, हो और खड़िया भाषाओं में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संरक्षित है。
भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता
मोर्चा की ओर से इन भाषाओं के संरक्षण और विकास के लिए शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन, शोध और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक स्तर पर उचित स्थान देने की मांग उठाई जा रही है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान रखने और भाषा-संस्कृति के संरक्षण में भागीदारी की अपील की गई।
भाषा यात्रा का उद्देश्य
संयोजकों ने कहा कि 9 अक्तूबर की भाषा यात्रा के माध्यम से भाषाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाते हुए सरकार और संबंधित संस्थानों तक मांगें लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक भाषा या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि झारखंड की बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का प्रयास है।


