मजदूरों की मांगों पर सेल प्रबंधन ने जताई सहमति

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा संवाददाता। मजदूरों से संबंधित विभिन्न मांगों पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे की अगुवाई में बैठक हुई। प्रबंधन ने ठेका मजदूरों को 10 हजार रुपये एडवांस देने, क्वार्टरों में मरम्मत कराने, और बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। पांडे ने चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर आंदोलन किया जाएगा।

मजदूरों की मांगों पर सेल प्रबंधन ने जताई सहमति

गुवा संवाददाता। मजदूरों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अगुवाई में एक सप्ताह पूर्व गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक की गई थी। बैठक में प्रबंधन ने कई मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। इसकी जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने यूनियन कार्यालय में मजदूरों के साथ आयोजित बैठक में दी।

प्रबंधन द्वारा सहमति

रामा पांडे ने बताया कि आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए ठेका मजदूरों को 10 हजार रुपये एडवांस देने की मांग पर सेल प्रबंधन सहमत हो गया है। इसके अलावा मजदूरों के क्वार्टरों में मरम्मत कार्य को पूरी तरह से कराने का आश्वासन दिया गया है। छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों को भी तत्काल पूरा करने की बात प्रबंधन ने कही है।

रिटेंचमेंट बेनिफिट और अस्पताल की समस्याएं

उन्होंने बताया कि ठेका मजदूरों को स्किल्ड एवं सेमी स्किल्ड श्रेणी का लाभ देने पर भी सहमति बनी है। वहीं, कई ठेका मजदूरों और सुरक्षा गार्डों को अब तक रिटेंचमेंट बेनिफिट का बकाया भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में प्रबंधन ने जल्द बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। गुवा सेल अस्पताल की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। प्रबंधन ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, नई एक्स-रे मशीन लगाने, एक नया एंबुलेंस उपलब्ध कराने और दो डॉक्टरों की बहाली करने की बात कही है।

आंदोलन की चेतावनी

केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।

सामान्य प्रश्न

✦क्या सेल प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर सहमति जताई है?−
हाँ, सेल प्रबंधन ने मजदूरों की कई मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमजदूरों की मांगों पर सेल प्रबंधन ने जताई सहमति