पीवीयूएनएल में मजदूरों की समस्याओं पर जेएसएस की बैठक
भदानीनगर में झारखंड श्रमिक संघ की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों से निर्धारित आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जो श्रम कानूनों के खिलाफ है। ठेका कंपनियों के मजदूरों के पीएफ खातों का अपडेट नहीं किया जा रहा। संघ ने प्रबंधन से समस्याओं का शीघ्र समाधान मांगते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

भदानीनगर, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे पंचायत सचिवालय में रविवार को झारखंड श्रमिक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला सचिव हरिलाल बेदिया और संचालन संघ के पीवीयूएनएल सचिव वीरेंद्र यादव ने किया। इसमें पीवीयूएनएल में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों से निर्धारित आठ घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जो श्रम कानूनों की भावना के विपरीत है। ठेका कंपनियों के अधीन कार्यरत मजदूरों के पीएफ खाते नियमित रूप से अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा डिमांड राशि में गड़बड़ी और स्थानीय निजी वाहनों की उपेक्षा कर बाहरी एजेंसियों के वाहनों को काम दिए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।पीवीयूएनएल
सचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रबंधन को श्रम कानूनों का पालन करते हुए मजदूरों की सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करना होगा, अन्यथा संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष झलकू बेदिया, झारखंड श्रमिक संघ के पीवीयूएनएल कोषाध्यक्ष चरेंद्र बेदिया, कालेंद्र यादव, अलीम अंसारी, शौकत अंसारी, दीपक साव, लक्ष्मी राम, हीरामन राम, नकुल सिंह, सतीश यादव, पूरन बेदिया, हरिशंकर यादव, भीम सिंह, सनोज राम आदि उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


