दुर्गापूजा से पहले ठेका मजदूरों के बकाया वेतन हो भुगतान, नहीं तो होगा जन आंदोलन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन और ठेकेदारों की नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दुर्गा पूजा से पहले बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन शुरू होगा।

दुर्गापूजा से पहले ठेका मजदूरों के बकाया वेतन हो भुगतान, नहीं तो होगा जन आंदोलन

गुवा, संवाददाता। गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सेल प्रबंधन और ठेकेदारों के रवैये पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले ठेका मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया तो पूजा से पहले जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों को ज्वाइनिंग लेटर तो दिया गया है, लेकिन उसमें मजदूरों को मिलने वाले लाभों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

वेतन स्लिप में भी आवश्यक विवरण दर्ज नहीं किया जा रहा है। संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों का दो माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, रिटेंचमेंट बेनिफिट की राशि भी नहीं दी जा रही है। इसके लिए सेल प्रबंधन के साथ संबंधित ठेकेदारों को भी जिम्मेदार बताया। मांगें पूरी नहीं होने पर दुर्गापूजा से पहले आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज खान समेत अन्य पदाधिकारी व ठेका मजदूर मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुर्गापूजा से पहले ठेका मजदूरों के बकाया वेतन हो भुगतान, नहीं तो होगा जन आंदोलन