सेल प्रबंधन से मजदूर हितों के मुद्दों पर झारखंड मजदूर यूनियन की वार्ता

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा में झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन के साथ बैठक की। इस बैठक में आउटसोर्सिंग व्यवस्थाओं, गेस्ट हाउस की स्थिति, लंबित वाहन टेंडर और ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

सेल प्रबंधन से मजदूर हितों के मुद्दों पर झारखंड मजदूर यूनियन की वार्ता

गुवा। झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल प्रबंधन के साथ मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। यूनियन ने आउटसोर्सिंग के तहत संचालित छोटी गाड़ियों की समस्याएं, राउरकेला गेस्ट हाउस की जर्जर स्थिति, कोलकाता के रूबी हॉस्पिटल गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था, लंबित वाहन टेंडर, न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान और ठेकेदारों द्वारा रिट्रेंचमेंट राशि समय पर नहीं देने का मामला उठाया। साथ ही रांजाबुरु स्थित सेल माइंस में कार्यरत मजदूरों के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग भी रखी गई। सेल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान, आवश्यक मरम्मत, ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक तथा मजदूरों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रकाश राउत, कपिलेश्वर डोंगो, सोमा कुमार महतो, राजकुमार बोसा, धिरू साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसेल प्रबंधन से मजदूर हितों के मुद्दों पर झारखंड मजदूर यूनियन की वार्ता