सात सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को झामुमो की रणनीति तैयार

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

झामुमो ने आगामी सात सितंबर को खान और खनिज संशोधन के विरोध में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति विकसित की। पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ दी गई। विभिन्न जोन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी, और केंद्रीय कमेटी के सदस्य मॉनिटरिंग करेंगे।

सात सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को झामुमो की रणनीति तैयार

सात सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को झामुमो की रणनीति तैयार राजनगर,संवाददाता। झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू उपस्थित थे। बैठक में आगामी सात सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन के विरोध में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई。

धरना-प्रदर्शन की तैयारी

धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे राजनगर प्रखंड को पांच जोन में बांट कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। संबंधित कार्यकर्ता क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर लोगों को आंदोलन से जोड़ेंगे। जोन एक में बाना, गेंगेरुली, टींटीडीह एवं केंदमुंडी पंचायत की जिम्मेदारी रामसिंह हेम्ब्रम, दिलीप महतो, गंगाराम महतो, सहदेव प्रधान, उत्तम प्रधान एवं बलराम प्रधान को दी गयी है।

जोन वार जिम्मेदारियां

जोन दो में एदल, तुमुंग, बड़ासिजूलता एवं गोबिंदपुर पंचायत के लिए सुबल महतो, शेखर महाकुड़, सरोज गोप, यशवंत सरदार, संजय हांसदा, रघुनाथ मुर्मू, राजाराम सरदार, तपस विसोई, सुधीर मुर्मू, कार्तिक महाकुड़ एवं सत्यवान महाकुड़ को जिम्मेदारी दी गई है। जोन तीन में जुमाल, गम्हारिया, राजनगर एवं बांदु पंचायत के लिए धानु टुडू, बरसा टुडू, सिबिल देवगम, विश्वनाथ मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, रामेश्वर महतो एवं रिंकु राउत को जिम्मा सौंपा गया। जोन चार में कुजू, हेरमा, जोनवनी एवं धुरीपदा पंचायत के लिए दिकू मार्डी, गंगाराम पूर्ति, मारकोंडो बारी, प्रमोद महतो एवं सुमित्रा मार्डी को जिम्मेदारी दी गयी है। जोन पांच में पोटका, कटंगा, बीजाडीह, कुड़मा एवं डुमरडीहा पंचायत के लिए सुपाई जारिका, जगन्नाथ लोहार, रानी हांसदा, सोमाय सोरेन, पंचु मुर्मू, ठाकुर सोरेन, भक्तू मार्डी, सीताराम हांसदा, मुनीराम हेम्ब्रम, परशुराम महतो एवं सिदो मुर्मू को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

मॉनिटरिंग और सहयोग

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजनगर प्रखंड क्षेत्र में निवास करने वाले झामुमो केंद्रीय कमेटी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य पांचों जोन की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही, संबंधित जोन के कार्यकर्ताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि सात सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को प्रभावी और सफल बनाया जा सके। गणेश महाली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज से जुड़े संशोधन के माध्यम से स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

बैठक में केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, बिशु हेम्ब्रम, दुर्गा लाल मुर्मू, रिंकु राउत, संजय हांसदा, रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, भक्तू मार्डी, सीताराम हांसदा, सोनाराम मार्डी, मुबारक हसन, ताला मुर्मू, सुखलाल मुर्मू आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो-SKL-11-बैठक में शामिल झामुमो के कार्यकर्ता

सामान्य प्रश्न

सात सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन का कारण क्या है?
धरना-प्रदर्शन खान एवं खनिज संशोधन के विरोध में है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसात सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को झामुमो की रणनीति तैयार