झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

झारखंड जनशक्ति मंच की केंद्रीय कमिटी की बैठक चाईबासा में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और झारखंड की सामाजिक आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की गई। नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें चुम्बरू देवगम को केंद्रीय उपाध्यक्ष और प्रेम प्रकाश बिरुवा को महासचिव बनाया गया।

झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के

झारखंड जनशक्ति मंच की केंद्रीय कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक चाईबासा के हेस्सबासा स्थित मेंजारी रेस्टोरेंट में हुई। केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और झारखंड की सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन में चुम्बरू देवगम को केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा को केंद्रीय महासचिव तथा अमर सिंह भूमिज को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जिला स्तर पर मंगल हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम, शंकर सिंह सौंवया को पश्चिमी सिंहभूम तथा भरत उरांव को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया।

सांगठनिक विस्तार को लेकर केंद्रीय उपाध्यक्ष चुम्बरू देवगम को कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी तथा केंद्रीय महासचिव प्रेम प्रकाश बिरुवा को सह प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों को नवंबर 2026 तक कोल्हान के तीनों जिलों के सभी 38 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के