21 साल बाद भी सूचना आयोग बदहाल

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का पद नवंबर 2019 से खाली है। जून 2026 में चार सूचना आयुक्त नियुक्त हुए, लेकिन मुख्य आयुक्त समेत तीन पद अब भी रिक्त हैं। दो जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक आयोग में 23,350 मामले लंबित थे। हाईकोर्ट ने नियुक्ति में देरी पर चिंता जताई। सुनवाई बाधित होने से नागरिकों को समय पर न्याय और सूचना नहीं मिल पा रही है।

21 साल बाद भी सूचना आयोग बदहाल

सूचना आयोग में रिक्त पद और लंबित मामले

गिरिडीह/सियाटांड़। सूचना का अधिकार अधिनियम लागू होने के 21वें वर्ष में भी झारखंड राज्य सूचना आयोग की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 12 अक्टूबर को सूचना का अधिकार दिवस पर आयोग की कार्यप्रणाली पर नजर डालें तो मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने से हजारों आवेदकों की अपीलों और शिकायतों की सुनवाई प्रभावित है। झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का पद नवंबर 2019 से खाली रहा। आठ मई 2020 को तत्कालीन सूचना आयुक्त का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग में सभी पद रिक्त हो गए। इसके बाद आयोग में अपीलों और शिकायतों की सुनवाई बाधित रही। आयोग में कुल सात पद स्वीकृत हैं, जिनमें एक मुख्य सूचना आयुक्त और छह सूचना आयुक्त शामिल हैं। लंबे इंतजार के बाद जून 2026 में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई। इनमें अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। इसके बावजूद मुख्य सूचना आयुक्त समेत तीन पद अब भी रिक्त हैं। दो जुलाई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग में 23,350 मामले लंबित थे। 12 अक्टूबर तक लंबित मामलों की अद्यतन आधिकारिक संख्या उपलब्ध नहीं है। 20 अगस्त 2026 को झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में देरी के कारण आयोग अब भी कार्यशील नहीं है। 17 सितंबर को अदालत ने फिर दर्ज किया कि चार आयुक्तों की नियुक्ति के बावजूद अध्यक्ष के अभाव में आयोग काम नहीं कर रहा है। अदालत ने महाधिवक्ता से सरकार का पक्ष रखने को कहा। सुप्रीम कोर्ट में सूचना आयोगों में रिक्तियों और लंबित मामलों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड की स्थिति भी उठी। अदालत ने आयोगों में रिक्त पदों और लंबित मामलों का ब्योरा मांगा तथा नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। आयोग में सुनवाई नहीं होने से सूचना नहीं मिलने पर नागरिकों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकारी योजनाओं, खर्च और प्रशासनिक फैसलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का उद्देश्य भी प्रभावित होता है। अब सवाल है कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कब होगी और हजारों लंबित मामलों के निपटारे के लिए सरकार क्या समयबद्ध कदम उठाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का पद कब से खाली है?−
मुख्य सूचना आयुक्त का पद नवंबर 2019 से खाली है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News21 साल बाद भी सूचना आयोग बदहाल