ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना उद्देश्य : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

फोटो कोडरमा 14 कोडरमा में बुधवार को दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन करतीं महिलाएं और मौजूद डीसी व अन्य। तीन वर्षों में झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व वा

ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना उद्देश्य : उपायुक्त

कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने के उद्देश्य से झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम के तहत बुधवार को सामुदायिक संचालित प्रशिक्षण केंद्र, कोडरमा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे विकसित करने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता तथा बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा आईआईएम कोलकाता इनोवेशन पार्क के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जा रहा है।उन्होंने

बताया कि अगले तीन वर्षों में पूरे झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को सहयोग देने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को सफल उद्यमी बनने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से करीब 200 महिला उद्यमी शामिल हुईं। इसके अलावा जेएसएलपीएस के सीआरपी, बीडीएसपी, पीआरपी एवं बैंक सखी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना उद्देश्य : उपायुक्त