ब्रह्मऋषि धर्मशाला में विशाल महासभा का आयोजन
गिरिडीह में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की महासभा हुई, जिसमें 400 से 500 सहायक पुलिस और गृह रक्षक जवान शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य गृह रक्षकों की 365 दिन ड्यूटी लागू करवाना था। कार्यक्रम में नेताओं ने जवानों को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा गिरिडीह का रविवार को बोड़ो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में एक विशाल महासभा का आयोजन हुआ। महासभा में जिले के लगभग 400 से 500 सहायक पुलिस और गृह रक्षक जवान शामिल थे। महासभा का मुख्य उद्देश्य गृह रक्षकों की 365 दिन ड्यूटी लागू करवाने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था। महासभा में 365 दिन ड्यूटी के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। महासभा में प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और महासचिव राजीव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर रवि एवं राजीव ने गृह रक्षकों को अपने हक के लिए एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के सामने रखीं जिस पर एसोसिएशन ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव रामवचन प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भीमदेव राम, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह, अजय सिंह, रामानंद सिंह, कंचन राय, प्रदीप कुमार पाण्डेय, शंकर सिन्हा, विनोद सिंह, नवल किशोर विश्कर्मा, चन्दन सोलंकी, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


