झारखंड के मंत्री के निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन पर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने शोक जताया है। यह शिक्षा, विश्वकर्मा समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है। कई नेताओं ने भी उनके लिए शोक व्यक्त किया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन शिक्षा जगत, विश्वकर्मा समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। निधन पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, भोला ठाकुर, प्रभाकर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ई. राजेंद्र शर्मा, विजय ठाकुर ने शोक जताया है।


