कोयला कारोबारी की याचिका पर ईडी से जवाब तलब

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड हाईकोर्ट ने कोयला घोटाले से संबंधित एलबी सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह के फ्रीज किए गए म्यूचुअल फंड को रिलीज करने की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। ईडी ने 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज किए थे।

कोयला कारोबारी की याचिका पर ईडी से जवाब तलब

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एलबी सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह के फ्रीज किए गए म्यूचुअल फंड को रिलीज करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि ईडी ने कोयला घोटाले में दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज किए हैं। इनमें एलबी सिंह से जुड़ी कंपनी देव प्रभा माइनिंग एंड इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर करीब 60 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी आरती सिंह से संबंधित करीब 26 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

प्रार्थियों ने ईडी की ओर से म्यूचुअल फंड फ्रीज किए जाने की कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए इन्हें रिलीज करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। वहीं, ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को नियमानुसार बताते हुए इसका बचाव किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ईडी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोयला कारोबारी की याचिका पर ईडी से जवाब तलब