उपायुक्त को बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर ज्ञापन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड ह्यूमन राइट्स कॉन्फ्रेंस ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के छह महीने बाद भी मेडिकल बायो वेस्ट का निस्तारण नहीं किया गया। यह ज्ञापन उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन की मांग करता है, जो अस्पतालों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के हक को सुनिश्चित करता है।

उपायुक्त को बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर ज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर झारखंड हाईकोर्ट से जारी आदेश का हवाला देकर झारखंड ह्युमन राइट्स कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसकी प्रति झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष को भी भेजी गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के छह महीने बाद भी मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण का अनुपालन नहीं किया गया। उपायुक्त को ज्ञापन मनोज मिश्रा, किशोर वर्मा, सलावत महतो, आरसी प्रधान, रेणु सिंह, जगन्नाथ मोहंथी, देवशीष दास, शिशिर डे, गुरुमुख सिंह, अभिजीत चंदा, एसके बासु, बी राम, स्नेहा चंद्रवंशी व तरुण देवी ने दिया। मनोज मिश्रा ने बताया कि 14 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने जवाबदेही तय की है, जो 30 बेड से अधिक बेड वाले अस्पतालों में में लागू होता है।

हाईकोर्ट ने सिर्फ पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं माना, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षित पर्यावरण और संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन के अधिकार से जोड़कर देखा है। मनोज मिश्रा ने कहा कि लड़ाई मानवाधिकार संगठन की नहीं बल्कि पूरी जनता के स्वास्थ्य को लेकर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपायुक्त को बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर ज्ञापन