31 साल पुराने सड़क हादसे में 14.10 लाख रुपये मुआवजा

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड हाईकोर्ट ने 31 साल पुराने सड़क हादसे में भानु प्रताप सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 14.10 लाख रुपये करने के साथ ही, उसपर 6% वार्षिक ब्याज देने का निर्देश दिया। हादसे में भानु के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी और उन्हें स्थायी दिव्यांगता हुई।

31 साल पुराने सड़क हादसे में 14.10 लाख रुपये मुआवजा

रांची, विशेष संवाददाता। करीब 31 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अदालत ने प्रार्थी भानु प्रताप सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) की ओर से निर्धारित मुआवजे की राशि बढ़ाकर 14.10 लाख रुपये कर दी है। साथ ही इस राशि पर दावा दायर करने की तारीख से वास्तविक भुगतान तक छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का निर्देश दिया है। मामला वर्ष 1995 का है। दुर्घटना के समय भानु प्रताप सिंह की उम्र 28 वर्ष थी और वह मीडियाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।

इसी दौरान एक पुलिस जीप की टक्कर में उनके बाएं पैर की हड्डी और टिबिया टूट गई थी। गंभीर चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा और करीब तीन साल तक स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया चली। मेडिकल बोर्ड ने उनके शरीर में 60 प्रतिशत से अधिक स्थायी दिव्यांगता की पुष्टि की थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद मुआवजे की राशि बढ़ाते हुए भविष्य की आय के नुकसान के लिए 5.99 लाख रुपये, उपचार अवधि के दौरान आय के नुकसान के लिए 1.08 लाख रुपये और चिकित्सा खर्च के लिए 5.99 लाख रुपये निर्धारित किए। अदालत ने राज्य सरकार को बढ़ी हुई राशि और ब्याज का भुगतान आठ सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News31 साल पुराने सड़क हादसे में 14.10 लाख रुपये मुआवजा