माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा पर उच्चस्तरीय जांच के संकेत

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा में 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायाधीश दीपक रोशन ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता पर बल दिया। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि पुनर्परीक्षा के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं है।

माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा पर उच्चस्तरीय जांच के संकेत

रांची, संवाददाता। माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा में 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता पर विचार करने की बात कही। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान जेएसएससी की ओर से बताया गया कि परीक्षा से संबंधित प्रणाली में गड़बड़ी सामने आई थी। कथित तौर पर परीक्षा प्रणाली में हैकिंग अथवा अनधिकृत हस्तक्षेप की स्थिति पाई गई थी। इसी आधार पर 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा कराई गई।

हालांकि, सुनवाई के दौरान आयोग यह स्पष्ट नहीं कर सका कि कथित हैकिंग या अनधिकृत हस्तक्षेप किस स्तर से हुए, उसकी प्रकृति क्या थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन था। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि संबंधित अभ्यर्थियों को कथित कदाचार या परीक्षा में अनियमितता से जोड़कर पुनर्परीक्षा के दायरे में लाया गया है, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस और प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। यदि परीक्षा प्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप हुआ था तो पहले इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। केवल अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा में शामिल करना न्यायसंगत नहीं है। याचिका में पूर्व में हुई परीक्षा के आधार पर ही परिणाम जारी करने की मांग की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा पर उच्चस्तरीय जांच के संकेत