उलीडीह मनोज की हत्या में राजू को मिली हाईकोर्ट से जमानत
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के उलीडीह में विकास सिंह की हत्या के आरोपी राजू कुंभकार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अधिवक्ता विद्या सिंह के अनुसार, मामले के अन्य दो आरोपी अभी जेल में हैं। हत्या 31 मई 2025 को मुर्दा मैदान के पास हुई थी, और राजू की बेल बांड गुरुवार को दायर की जाएगी।

जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह में ईटा पत्थर और रोड से मारकर विकास सिंह की हत्या करने के आरोपी राजू कुंभकार की जमानत अर्जी मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया की हत्या मामले के दो आरोपी राजवीर और साधु अभी जेल में है। राजू कुंभकार की बेल बांड गुरुवार को अदालत में दायर की जाएगी। विकास सिंह की हत्या 31 मई 2025 को थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास हुई थी।


