पेड़ कटाई मामले में हाईकोर्ट सख्त, चार साल बाद भी जांच अधूरी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान कथित अवैध पेड़ कटाई की जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सवाल किया कि चार साल बीतने के बावजूद जांच पूरा क्यों नहीं हुआ। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि शामिल लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पेड़ कटाई मामले में हाईकोर्ट सख्त, चार साल बाद भी जांच अधूरी

रांची, संवाददाता। लॉकडाउन के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कथित अवैध पेड़ कटाई के मामले में दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक जांच पूरी क्यों नहीं हो सकी।

जांच की स्थिति

सुनवाई के दौरान अदालत ने सीआईडी की जांच पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने जानना चाहा कि जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपे जाने के बाद अब तक जांच कहां तक पहुंची है। खंडपीठ ने यह भी पूछा कि सीआईडी केवल पांकी क्षेत्र में ही जांच क्यों कर रही है और अन्य जिलों से जुड़े मामलों में क्या कार्रवाई की जा रही है।

प्रार्थी के आरोप

प्रार्थी ने कहा- शामिल लोगों को बचाने का प्रयास हो रहा

प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया कि मामला सामने आने के बाद सरकार ने जांच सीआईडी को सौंपी थी, लेकिन जांच अत्यंत धीमी गति से चल रही है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि मामले में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। खंडपीठ ने मामले में कथित बड़े षड्यंत्र के पहलू पर भी राज्य सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी。

सम्बंधित प्रश्न

झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी रफ्तार पर कब नाराजगी जताई?
झारखंड हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान अवैध पेड़ कटाई के मामले में जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।