एसआई हत्याकांड में आरोपी को नहीं मिली जमानत

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पिछले वर्ष कांके में हुई थी एसआई की हत्या, सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत रद्द कर सरेंडर करने को कहा था, सरेंडर के बाद हाईकोर्ट में दायर की गई

एसआई हत्याकांड में आरोपी को नहीं मिली जमानत

रांची, विशेष संवाददाता। स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ विनोद को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने गुरुवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। राजेश कुमार उर्फ विनोद की ओर से मामले में जमानत देने का आग्रह किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले के तथ्यों और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों का हवाला दिया गया। दोनों पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

अन्य आरोपी की स्थिति

इस मामले में नामजद आरोपी मनोहर कुमार सिंह, गौतम यादव, सुग्रीव सिंह, राजेंद्र कुमार महतो, राजेश कुमार महतो और संजय सिंह को पहले झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करते हुए उन्हें दोबारा जेल जाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

हत्या का मामला

इसके बाद मनोहर कुमार सिंह, गौतम यादव, सुग्रीव सिंह, राजेंद्र कुमार महतो, राजेश कुमार महतो और संजय सिंह की ओर से दोबारा हाईकोर्ट में जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं। बता दें कि स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की पिछले वर्ष कांके थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अनुपम कच्छप की हत्या के मामले में जमानत की याचिका किस आरोपी ने डाली थी?−
राजेश कुमार उर्फ विनोद ने जमानत की याचिका डाली थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआई हत्याकांड में आरोपी को नहीं मिली जमानत