टोकलो आईईडी हमले के आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड हाईकोर्ट ने हिटी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से कथित संबंध रखने वाले मंगल मुंडा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी पर 2021 में आईईडी विस्फोट में तीन जवानों की हत्या का आरोप है। मामले में एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल किया था और मंगल मुंडा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

टोकलो आईईडी हमले के आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

रांची/जमशेदपुर, हिटी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से कथित संबंध और सुरक्षा बलों पर आईईडी हमला कराने के मामले के आरोपी मंगल मुंडा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

सुनवाई का विवरण

सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों की संख्या घटाकर 97 कर दी गई है। इनमें से 45 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। वहीं, मंगल मुंडा की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि ट्रायल पूरा होने में अभी काफी समय लग सकता है। आरोपी पांच साल से अधिक समय से जेल में है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए।

आईईडी विस्फोट केस

2021 में आईईडी विस्फोट में तीन जवानों की हुई थी मौत

मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना से जुड़ा है। 4 मार्च 2021 को लांजी पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था। विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। बाद में गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच के बाद एनआईए ने 7 सितंबर 2021 को आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें मंगल मुंडा को आरोपी बनाया गया था।

आरोप के विवरण

माओवादी कैडरों को पाइप उपलब्ध कराने का आरोप

एनआईए के आरोप के अनुसार, मंगल मुंडा कथित तौर पर भाकपा माओवादी के सशस्त्र कैडरों के संपर्क में था। आरोप है कि वह उनके निर्देश पर लोहे की पाइप उपलब्ध कराता था। इन पाइपों का इस्तेमाल आईईडी तैयार करने में किया जाता था। एनआईए के आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि उपलब्ध कराई जा रही सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में किया जाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटोकलो आईईडी हमले के आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत