चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट परिसर में फहराया झंडा
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में झारखंड हाईकोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर न्यायमूर्तियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। समारोह में देश की एकता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया गया।

रांची। शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया। इस दौरान हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तियों की मौजूदगी रही। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह में हाईकोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। चीफ जस्टिस ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की बात कही। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया।

