समान काम के लिए समान वेतन के लिए एकजुट होने का आह्वान
बलियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पांचवां सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के खिलाफ आवाज उठाई और समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। सम्मेलन में बलियापुर शाखा कमेटी का गठन भी किया गया।

बलियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पांचवां सम्मेलन हुआ। वक्ताओं से स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए बहाली प्रक्रिया की आलोचना की। सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों से अपने अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। राज्य इकाई के प्रतिनिधि शैलेश कुमार तिवारी, रामाधार शर्मा, शर्मिला ठाकुर, रवींद्रनाथ ठाकुर, सत्येन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान बलियापुर शाखा कमेटी का गठन हुआ। रेणु कुमारी अध्यक्ष, शेफाली हेंब्रम, प्रदीप कुमार सेन उपाध्यक्ष, राजीव रंजन सचिव, रीता मुखर्जी, जितेंद्र राम संयुक्त सचिव, मंजु कुमारी कोषाध्यक्ष चुने गए।
यशोदा देवी को महिला उप समिति का संयोजक बनाया गया। परिमल महतो, राजू कुमार, मनोज कुमार, गौतम मंडल आदि मौके पर थे। कार्यक्रम का प्रारंभ शहीद बेदी पर माल्यार्पण से हुआ।


