एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के लिए बनेगा नया नियामक ढांचा

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद की पहली बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें पाठ्यक्रमों के नियमन, मानकीकरण और गुणवत्ता पर चर्चा हुई। परिषद कॉलेजों को संबद्धता देने के साथ ही विद्यार्थियों का पंजीकरण भी करेगी।

एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के लिए बनेगा नया नियामक ढांचा

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद की पहली बैठक मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एलाइड एवं हेल्थकेयर से जुड़े पाठ्यक्रमों के नियमन, मानकीकरण और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि परिषद राज्य के कॉलेजों और संस्थानों को संबद्धता देने के साथ पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण भी करेगी। डिप्लोमा समेत विभिन्न स्तर के एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम परिषद के नियमन के दायरे में होंगे। पहले से अध्ययनरत ट्रांजिशन बैच के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का भी निर्णय लिया गया।

जिन पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा नहीं हो सकी है, उनके संबंध में आवश्यक निर्णय कैबिनेट के माध्यम से लेने की बात कही गई। परिषद के कामकाज के लिए आवश्यक पदों के सृजन और समर्पित वेब पोर्टल विकसित करने का निर्णय भी लिया गया। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों, संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा व पंजीकरण से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के लिए बनेगा नया नियामक ढांचा