गरीब-गुरबों का पूरा ख्याल रख रही है झारखंड सरकार: संजीव
झारखंड सरकार गरीबों का पूरा ध्यान रख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संजीव बेदिया ने समारोह में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। सोना-सोबरन योजना के तहत 260 लाभुकों को धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। लाभुकों ने सरकार की पहल की सराहना की।

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड की सरकार गरीब-गुरबों का पूरा ख्याल रख रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पूरे झारखंड में जेएमएम के सिपाही इस काम को बखूबी कर रहे हैं। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने एक समारोह के दौरान गरसुल्ला पंचायत के शिखर बेड़ा में रविवार को कही। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जानकारी देने की अपील की। कहा कि सरकार में आमजनों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
समारोह के दौरान महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन योजना के तहत 260 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। यह वितरण जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार नरेश बेदिया के नेतृत्व में कार्डधारियों के बीच किया गया। इधर लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए समय पर योजना का लाभ मिलने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संटू बेदिया, वार्ड सदस्य ऋतु सिंह, सीता देवी, बोधन बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्डधारी मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


