Gridih News: प्लस टू उच्च विद्यालय को मिला हाईटेक भवन, विद्यार्थियों में खुशी
Gridih News: --1.27 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटनर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देत

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को शहर के 2 उच्च विद्यालय में भवन निर्माण, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। गुणवत्तापूर्ण भवन, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है।
राज्य सरकार के प्रयास
मंत्री ने कहा कि बेहतर अधोसंरचना से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं संसाधनयुक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
जिला प्रशासन की प्राथमिकता
डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत अनुश्रवण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार के सतत प्रयास, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रशासन की नियमित निगरानी के परिणामस्वरूप महज 05 महीनों में कार्यकारी एजेंसी एनआरईपी से 9719100 की प्राक्कलित लागत से विद्यालय भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया। नवनिर्मित विद्यालय भवन में 40×20 फीट आकार के 5 विशाल कक्ष, 07 फीट चौड़ा बरामदा तथा शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए 12.53 लाख से पीसीसी तथा विद्यालय परिसर को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य 17.50 लाख की लागत से पेभर ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। मौके पर गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार आदि थे।
चित्र परिचय:-20 जीआरडी 26 सोमवार को कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री सुदिव्य।
फोटो 20 जीआरडी27 कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।


