कल एसआईआर के तहत निर्धारित दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण, सरकार ने सोमवार 07 सितंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों की सुनवाई को स्थगित कर दिया है। नया दिनांक बाद में जारी किया जाएगा।

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं अवकाश के मद्देनजर सोमवार 07 सितंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर होने वाली दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सोमवार को निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई की संशोधित तिथि अलग से जारी की जाएगी।


