जाति, आय, स्थानीय व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी बनेंगे
हिन्दुस्तान, बोकारो
झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। तकनीकी समस्याओं या इंटरनेट के अभाव में परेशान लोगों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जाति, आय, स्थानीय निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सुविधा भी मिलेगी। इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इससे ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन आवेदन करने में तकनीकी परेशानी या इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण कई लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी होती थी।
ऑफलाइन व्यवस्था शुरू होने से ऐसे आवेदक संबंधित कार्यालय में आवेदन देकर प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इस बाबत सीओ सेवा राम राम साहू ने कहा कि पत्र मिला है।


