भूजल स्तर सुधारने के लिए बन रहा विस्तृत रोडमैप

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

नगर विकास एवं पेयजल तथा स्वच्छता विभाग कई योजनाओं का कर रहा क्रियान्वयन, जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक का करेगी उपयोग

भूजल स्तर सुधारने के लिए बन रहा विस्तृत रोडमैप

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में भूजल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक रोडमैप बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह रोडमैप न केवल शहरी, बल्कि ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार का फोकस है कि भूजल संरक्षण को लेकर रेनवाटर हर्वेस्टिंग को न केवल एक नियम, बल्कि एक नागरिक आंदोलन बनाया जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने विभागीय समीक्षा बैठकों में वर्षा जल संचयन और भू जल स्तर के सुधार के उपायों पर विशेष बल देते रहे हैं। इसी कड़ी में नगर विकास एवं आवास और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कई स्तर पर तैयारी की है.

खराब एवं सूखे चापाकलों को पुनर्जीवित करने की योजना प्रारंभ

नगर विकास एवं आवास विभाग ने खराब एवं सूखे चापाकलों को वर्षा जल संचयन (रेनवाटर हार्वेस्टिंग) के माध्यम से पुनर्जीवित (रिचार्ज) करने की योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़कर ग्राउंडवाटर रिचार्ज पिट के रूप में विकसित किया जा रहा है। विभाग के निर्देशों के तहत रांची, पलामू सहित विभिन्न नगर निकायों में नए नियम लागू किए गए हैं। नियम के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है.

वर्षा जल संचयन उपायों की रियल-टाइम निगरानी पर बल

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन सहित अन्य ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के साथ-साथ वर्षा जल संचयन उपायों की वास्तविक समय (रियल-टाइम) निगरानी पर बल दिया जा रहा है। स्थानीय जागरुकता एवं सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में जल सहियाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर जल संरक्षण संरचनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

एआई जैसे आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का प्रस्ताव

जल प्रबंधन और बाढ़ एवं सूखे की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए सूचना एवं तकनीकी प्रौद्योगिक विभाग का सहयोग लिया जाएगा। स्कूली बच्चों को जल प्रहरी के रूप में तैयार करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में यंग वाटर ब्रिगेड का गठन किया जा रहा है.

सामान्य प्रश्न

✦झारखंड सरकार जल संरक्षण के लिए कौन-कौन सी योजनाएं बना रही है?−
झारखंड सरकार ने वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर के सुधार के उपायों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है और खराब एवं सूखे चापाकलों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है।
Nitesh Ojha

लेखक के बारे में

Nitesh Ojha

शॉर्ट बायो: नितेश ओझा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान रांची में ब्यूरो की टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव नितेश ओझा झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नितेश ओझा, हिन्दुस्तान रांची के ब्यूरो टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। इस रूप में रहते हुए वे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे - कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सहित ब्यूरोक्रेसी जैसे महत्वपूर्ण बीट की खबरों को कवर करते हैं। खबरों को लिखने के साथ सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ पाठकों की रुचि की खबरों को प्रकाशित करने में उन्हें बेहतर कुशलता हासिल है।

करियर का सफर नितेश ओझा ने अपने करियर की शुरुआत नई दिल्ली से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से 2013-14 में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने नई दिल्ली में ही हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद अपने गृह जिला रांची में न्यूज विंग, लगातार वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मीडिया में इन्होंने बतौर संवाददाता के रूप में काम किया। प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया में उनकी पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर, रांची से शुरू हुई। यहां नितेश ओझा ने खनन, सड़क, शिक्षा आदि में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हुए कई बेहतरीन खबरें निकालीं। तीन फरवरी 2024 से वे हिन्दुस्तान से जुड़कर लगभग हर दिन विशेष खबरें दे रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभूजल स्तर सुधारने के लिए बन रहा विस्तृत रोडमैप