कान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

कान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरणकान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरणकान्हाचट्टी प्रमुख ने

कान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण

कान्हाचट्टी प्रतिनिधि झारखंड सरकार की नि:शुल्क साइकिल के तहत शुक्रवार को कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय परिसर में जोरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी ने कुल 29 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर जोरी स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेंद्र राम, सहायक आचार्य तथा कान्हाचट्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।

झारखंड सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, ड्रॉपआउट दर कम करना तथा शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने साइकिल मिलने पर झारखंड सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी शिक्षा की राह पहले से अधिक आसान होगी।फोटो 10 जुलाई चतरा 6- साईकिल के साथ छात्राएं

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकान्हाचट्टी प्रमुख ने 29 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण