फुटबॉल संघ ने सुब्रतो विजेता टीम को दी बधाई
हिन्दुस्तान, गुमला
गुमला के लड़कियों ने 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के बालिका अंडर-17 का खिताब जीता। उन्होंने दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में मिजोरम को हराया। इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को बधाई दी, जिसमें कई महत्वपूर्ण लोग शामिल थे।

गुमला। जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के बालिका अंडर-17 का खिताब झारखंड व गुमला के नाम करने वाले बेटियों को बधाई दी। शुक्रवार को दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गये खिताबी मुकाबले में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही इंडोर स्टेडियम आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में फुटबॉल की गुर सीख रही और संत पात्रिक स्कूल में अध्ययनरत्त बेटियों ने फाइनल में मिजोरम को मात देकर राष्ट्रीय ट्रांफी गुमला-झारखंड के नाम किया। बेटियों के उम्दा-उत्कृष्ट कामयाबी में जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को बधाई-शुभकामना दी। बधाई देने वालों में रोबर्ट टोप्पो,सागर उरांव,अमित एक्का,प्रदीप राम,जॉन वेस्ली मिंज,मनोज साहु,सुबीर कुजूर,वासुदेव गोप,शिवदयाल उरांव, अनिकेत उरांव,स्टीफन बाड़ा,चंचल कुमारी,संजीत पन्ना,अमर खलखों सहित अन्य शामिल है।


