हजारीबाग में विभिन्न मांगों को लेकर संपूर्ण बंद का मिला जुला असर
झारखंड किसान सभा और आंदोलनकारियों के तत्वावधान में हजारीबाग में संपूर्ण बंद का प्रयास किया गया। आंदोलनकारियों ने समान पेंशन की मांग की, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को भी पेंशन दिया जाए। किसानों के कर्ज माफी और रोजगार की भी माँग की गई।

झारखंड किसान सभा, झारखंड आंदोलनकारी विचार मंच, खतियानी परिवार और झारखंड आंदोलनकारियों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार हजारीबाग के डिस्टिक बोर्ड चौक पर सुबह 8:30 बजे से संपूर्ण बंद का प्रयास किया किया गया। हजारीबाग में बंद का मिला जुला असर रहा। बाजार खुल रहा। सड़क पर यातायात सेवा सामान्य रूप से बहाल रही। बंद में दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष आंदोलनकारी शामिल हुए। वे सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से 50-50 हजार रुपये पेंशन दिया जाए, चाहे वह जेल गए हों या नहीं। उनकी मांग में सभी महिला-पुरुषों को समान रूप से पेंशन दिया जाए तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को 10-10 हजार रुपये पेंशन दिया जाए।झारखंड आंदोलनकारियों को पूरा सम्मान और पेंशन दिया जाए।किसानों का किसान क्रेडिट लोन तीन लाख तक माफ किया जाए और सभी का नया केसीसी लोन किया जाए।फर्जी रसीद काटना बंद करो, हाथ और ऑनलाइन दोनों तरह से रसीद जारी कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए।किसान, मजदूर, बुद्धिजीवी और छात्रों को सम्मान दिया जाए।झारखंड आंदोलनकारी सभी को पेंशन व आयोग का गठन किया जाए और नया आंदोलनकारी चिह्नीकरण किया जाएऔर भ्रष्टाचार बंद किया जाए。
मिला-जुला असर और उपस्थिति
बुधवार को बंद समर्थकों ने दावा किया कि हजारीबाग के अलावा बरही, चौपारण, टंडवा, बरकट्टा, विष्णुगढ़, बड़कागांव, बरही में भी इसका व्यापक असर देखा गया। इस आंदोलन में बटेश्वर प्रसाद महता, अशोक कुमार महता, अर्जुन प्रसाद मेहता, इब्राहिम अंसारी, महेश्वर प्रजापति, अमृत बुद्ध आर्या, गणेश कुमार सीटु, विक्रम अंसारी, बलेश्वर महता, अजीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, कैलूद मेहता, नरेश कुशवाहा, गुलब प्रजापति, इम्तियाज अंसारी, जयनारायण मेहता, शम्भू कुमार, चंद्रनाथ भाई पटेल, भम्भू प्रसाद, श्रीकान्त मेहता, किशोरी महता, शम्भू महता, कुंजल साव, बासुदेव मेहता, सीताराम मिधिया, रुकृता देवी, फूलवा देवी, हेता देवी, धुरंधर कुशवाहा इत्यादि हजारों-हजार की संख्या में उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त अमरूल अंसारी, तैयब अंसारी, संयान्द, एकोटोके, मन्यालाल मेहता, ओमप्रकाश मेहता, भीम मेहता, किशार अहमद, खलीन अंसारी, राजेन्द्र मेहता, सुखदेव बुद्ध यादव, राजेश्वर हेम्ब्रम, मूलचन्द्र मेहता, विजय मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।
फोटो कैप्शन
एएम 5 बंदी मे शामिल नेता

