सूखे और बाढ़ पर केंद्र तत्काल घोषित करें राष्ट्रीय आपदा
सूखे और बाढ़ पर केंद्र तत्काल घोषित करे राष्ट्रीय आपदा भुवनेश्वर मेहता हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि देश भर में प्रतिकूल मानसून के कारण उत्पन्न सूखे और

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । देश भर में प्रतिकूल मानसून के कारण उत्पन्न सूखे और भारी बारिश व बाढ़ की दोहरी मार पर झारखंड किसान सभा व झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने गहरी चिंता जताई है।
किसानों की मांग
संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावित किसानों और मजदूरों के बचाव के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि देश के करीब 450 जिलों में धान की रोपनी 70 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। इससे किसान और मजदूर गंभीर आजीविका संकट में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में तत्काल आपदा की स्थिति घोषित की जाए। साथ ही, आपदा प्रबंधन के तहत प्रत्येक प्रभावित जिले को कम से कम 10 करोड़ रुपये की तात्कालिक सहायता राशि जारी की जाए।
राज्य सरकार की भूमिका
पूर्व सांसद ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता, पशुपालकों के लिए चारा, मनरेगा के तहत पर्याप्त काम और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया ताकि ग्रामीण आबादी का पलायन रोका जा सके।
फोटो कैप्शन
एएम 3 झारखंड किसान सभा की बैठक में शामिल पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता


