सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों के लिए ओरिएंटेशन
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों के लिए एक उच्च स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय योजना को समझाना, सीबीएसई एफिलिएशन का रोडमैप तैयार करना और शैक्षिक ढांचे को सशक्त बनाना था।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने चयनित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों के लिए उच्च स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। उद्देश्य आदर्श विद्यालय योजना के विजन को समझाना, सीबीएसई एफिलिएशन का रोडमैप तैयार करना और शैक्षणिक व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था। राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने नेतृत्व क्षमता, छात्र-केंद्रित शिक्षण और एफिलिएशन के लिए समयबद्ध लक्ष्यों पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीबीएसई मान्यता के लिए 90 दिनों का एक्शन प्लान, स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब्स, आधुनिक सिविल वर्क और जॉब-ओरिएंटेड वोकेशनल कोर्स शुरू करने पर विस्तृत गाइडलाइन साझा की गई। प्रोग्राम स्पेशलिस्ट डॉ. मनोहर लाल, सिविल वर्क मैनेजर किरण सिन्हा, संजीव गुप्ता, वोकेशनल एजुकेशन के नोडल ऑफिसर अमित कुमार व अन्य विशेषज्ञों ने स्कूलों को आधुनिक मानक के अनुरूप ढालने हेतु रोडमैप प्रस्तुत किया।


