दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान का निर्देश
मंडरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों,शिक्षकों एवं रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों को प्रसस्त मोबाइल ऐ

मंडरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं रिसोर्स शिक्षकों/थेरेपिस्टों को प्रसस्त मोबाइल ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश जारी किया है। परिषद ने कहा है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत मान्यता प्राप्त 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की प्रारंभिक पहचान के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकित सभी विद्यार्थियों की निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।निर्देश के अनुसार 31 जुलाई तक सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रसस्त ऐप में लॉगिन कर उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री का अध्ययन करेंगे। इसके बाद 15 अगस्त तक स्क्रीनिंग कार्य की जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।
15 अगस्त से 15 सितंबर तक सर्वे पार्ट-1 तथा 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सर्वे पार्ट-2 पूरा किया जाएगा।स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद 1 से 15 नवंबर के बीच चिन्हित दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार कर यू-डायस प्लस पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।


