शिक्षामंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा
हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड के शिक्षामंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने पंचायत सचिवालय में शोकसभा का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड के शिक्षामंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर रविवार को अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचायत सचिवालय में शोकसभा आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, खिजरी विधानसभा सह प्रभारी राजेंद्र मुंडा, आशीष मुंडा, साकिर अंसारी, कुलेश्वर मुंडा, विश्राम महतो, यूनूस अंसारी, जोन तिग्गा, छोटेलाल महतो, संजय नायक, सरिता देवी, अनिता देवी, अजय करमाली, सफीक अंसारी, दूतीलाल बेदिया, विशाल स्वांसी, कृष्णा महली, तिवारी भोगता, दशरथ पाहन और संतोष कच्छप समेत अन्य लोग मौजूद थे।


