आधार-यू-डायस व अपार आईडी में बनेगी एकरूपता

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यार्थियों के नामांकन पंजी में डेटा संशोधन के लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में एकरूपता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है ताकि अनियमितताएँ दूर की जा सकें।

आधार-यू-डायस व अपार आईडी में बनेगी एकरूपता

मंडरो।झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यार्थियों के नामांकन पंजी के आंकड़ों में संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल में नामांकित विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार करने के लिए यूडायस प्लस व आधार कार्ड में बच्चों के नाम, जन्म तिथि व लिंग समेत अन्य विवरणों का एक समान होना जरूरी है। समीक्षा के दौरान कई मामलों में नामांकन पंजी और आधार के आंकड़ों में अंतर पाए जाने से आधार वैलिडेशन फेल हो रहा है।

इसके चलते विद्यार्थियों का अपार आईडी नहीं बन पा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यार्थियों के माता-पिता से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,अदालती हलफनामा आदि दस्तावेजों के आधार पर नामांकन पंजी में एक बार संशोधन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य नामांकन पंजी, आधार,यूडायस प्लस व अपार आईडी के आंकड़ों में एकरूपता सुनिश्चित करना है। विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआधार-यू-डायस व अपार आईडी में बनेगी एकरूपता