पलामू में 15 से शुरू होगी जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता
झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तहत 15 सितंबर से जिला स्तरीय खेलो झारखंड-2026-27 प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता चैनपुर के सहोदय उच्च विद्यालय में होगी, जिसमें अंडर 17 बालकों और बालिकाओं के लिए 23 खेलों का आयोजन होगा। सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में 15 सितंबर से जिला स्तरीय खेलो झारखंड-2026-27 प्रतियोगिता की शुरू होगी। सभी प्रतियोगिता चैनपुर स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित होगी। पलामू में अंडर 17 बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के तहत कुल 23 इंवेंट होगा। इसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी ,800 मीटर, 1500 मी, गोला फेक ,भला फेक,डिसकस फेक, रिले, हाई जंप,लॉग जंप, हर्डल रेस आदि समेत खो-खो, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबाल और फुटबॉल की प्रतियोगिता होनी है। जिला स्तर पर गठित खेल कोषांग के सदस्य अनूपम तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि सफल संचालन के लिए कई कमेटियों का भी गठन किया गया है। उन्होंने गठित कमेटियों में रेफरी/अम्पॉयर एवं ग्राउंड कमेटी, कॉल रूम एवं चिकित्सीय परीक्षा कमेटी, मंच संचालन एवं पुरस्कार वितरण कमेटी, भोजन कूपन वितरण एवं परिणाम संग्रह, चिकित्सा सहयोगी कमेटी, पंजीयन एवं आवेदन सत्यापन कमेटी, भोजन वितरण कमेटी, उपकरण संग्रह एवं देखरेख कमेटी, ज्यूरी ऑफ अपील कमेटी प्रमुख है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर विजेता टीम और खिलाड़ी भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।

