जेएलकेएम ने गावां में किया संगठन विस्तार
गावां के पटना चौक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की। वक्ताओं ने आम लोगों की समस्याओं को उठाने और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया।

गावां। गावां के पटना चौक में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गावां प्रखंड में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा। आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में जुटने की अपील की। कार्यक्रम में गिरिडीह जिला अध्यक्ष अमित महतो, केंद्रीय महासचिव सह धनवार पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपेश यादव, जिला सचिव मनोज यादव, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेश सिंह, दिलीप वर्मा, पप्पू वर्मा, रूपेश कुमार, सुनील दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

