बानो में जेएलकेएम की प्रखंड कमिटी का विस्तार

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

बानो में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रखंड कमिटी विस्तार एवं सदस्यता समारोह हुआ। इसमें नई पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई, जिसमें राजेश सुरीन को प्रखंड अध्यक्ष, विनोद नाग को वरीय उपाध्यक्ष एवं कर्मवीर साहू को महासचिव बनाया गया। महिला मोर्चा की देवंती कुमारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बानो में जेएलकेएम की प्रखंड कमिटी का विस्तार

बानो, प्रतिनिधि।डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड कमिटी विस्तार एवं सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा जिला कमिटी एवं खूंटी जिला कमिटी के पदधारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने को लेकर नई कमिटी का विस्तार किया गया तथा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। नई प्रखंड कमिटी में राजेश सुरीन को प्रखंड अध्यक्ष, विनोद नाग को वरीय उपाध्यक्ष तथा कर्मवीर साहू को महासचिव बनाया गया। वहीं उत्तम कुमार महतो, राजीव सिंह एवं नागेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सुदामा सिंह एवं लक्ष्मी देवी को सचिव, सुनील बूढ़ को कोषाध्यक्ष तथा गोपाल सिंह एवं सीताराम भैया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

गंगाधर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। महिला मोर्चा की देवंती कुमारी को अध्यक्ष, पार्वती देवी को उपाध्यक्ष एवं सजिका नायक को सचिव बनाया गया है।फोटोपी9:- बानो में गुरुवार को बैठक में उपस्थित जेएलकेएम के पदधारी-

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबानो में जेएलकेएम की प्रखंड कमिटी का विस्तार