खनिज विधेयक और चंदा चोरी प्रकरण पर प्रदीप यादव ने केंद्र को घेरा

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

गोड्डा नगर क्षेत्र में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता में चंदा चोरी प्रकरण, खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक 2026 और मंईयां सम्मान योजना पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आंदोलन की योजना बनाने का खाका पेश किया और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से जवाब मांगा।

खनिज विधेयक और चंदा चोरी प्रकरण पर प्रदीप यादव ने केंद्र को घेरा

गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा नगर क्षेत्र स्थित होटल तुष्टाया इन में झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर चंदा चोरी प्रकरण, खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक 2026 तथा मंईयां सम्मान योजना को लेकर केंद्र सरकार के रुख पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस का आंदोलन

विधायक ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरे देश और झारखंड में आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक को राज्यों के अधिकार और संघीय ढांचे पर प्रहार बताते हुए राज्य सरकार से विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर इसके विरोध में प्रस्ताव पारित करने की मांग की। साथ ही 27 अगस्त को जिला स्तर पर धरना, इसके बाद राज्य स्तर पर आंदोलन तथा आगे प्रखंड और गांव स्तर तक अभियान चलाने की बात कही। चंदा चोरी प्रकरण को लेकर प्रदीप यादव ने भाजपा और आरएसएस पर लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले पर चुप्पी तोड़कर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच दोनों मुद्दों को लेकर जाएगी और झारखंड के अधिकारों तथा लोगों की आस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिती

प्रेस वार्ता में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्धकी, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह, जिला परिषद सदस्य रंजना सिंह, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य इकरारूल हसन आलम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि कुमार, नवल साह, बुलबुल, बोलबम कुमार, इफ्तेखार रसल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख प्रश्न

प्रदीप यादव ने किन मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की?
प्रदीप यादव ने चंदा चोरी प्रकरण, खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक 2026 और मंईयां सम्मान योजना पर केंद्र सरकार की आलोचना की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखनिज विधेयक और चंदा चोरी प्रकरण पर प्रदीप यादव ने केंद्र को घेरा