दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

एआईसीसी के आह्वान पर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए आंदोलन में झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने भाग लिया। मंडी हाउस-बाराखंबा क्षेत्र में हुए प्रदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित अनियमितताओं का विरोध किया गया। नेताओं ने कहा कि सूची में गड़बड़ी निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार को प्रभावित कर सकती है। अनुपमा सिंह ने पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एआईसीसी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और लोकतांत्रिक मूल्यों व मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में हुए आंदोलन में झारखंड कांग्रेस की मजबूत भागीदारी रही। धनबाद से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, लोकसभा की पूर्व उम्मीदवार अनुपमा सिंह, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, आदित्य आनंद, तबरेज आलम, खुर्शीद आलम, मो. अब्दुल्ला सहित कई नेता मंडी हाउस बाराखंबा क्षेत्र पहुंचे। यह आंदोलन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित अनियमितताओं के विरोध में था। नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से निष्पक्ष चुनाव प्रभावित होगा।

अनुपमा सिंह ने कहा कि मतदाता के अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा और पार्टी पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी