दिल्ली की सड़कों पर गूंजे झारखंड कांग्रेस के नारे
संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट मार्च, लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मत का सम्मान सर्वोपरि

नई दिल्ली। रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित दिल्ली सुप्रीम कोर्ट मार्च में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई। दिल्ली की सड़कों पर झारखंड कांग्रेस के नारों और कार्यकर्ताओं की आवाज ने लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के संकल्प को बुलंद किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मत का सम्मान सर्वोपरि है। संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार! संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा!झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित इस लोकतांत्रिक मार्च में झारखंड सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, विधायक सुरेश बैठा, कुमार जय मंगल, ममता देवी, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, रामचंद्र सिंह, सोनाराम सिंकू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, राजेश ठाकुर, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, पूर्व सांसद फुरकान असारी और शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, केदार पासवान, महिला अध्यक्ष रमा खालखो, मेयर सुधा गुप्ता, ज्योति सिंह माथारू, कुमार गौरव, शमशेर आलम, रियाज अंसारी, ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष निशांत जायसवाल, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज उरांव, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रशांत किशोर, अनुपमा सिंह, शशि भूषण राय, राजेश सिंह सनी, यशश्विनी सहाय, सुंदरी तिर्की, आभा सिन्हा, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष कुमार राजा, सुखेर भगत, परमिंदर सिंह, कामेश्वर यादव, चंद्रदेव गोप, शाहबाज अहमद, सुनील उरांव, प्रभात दुबे, विजय यादव, प्रताप कुलदीप, रवि सौरभ अग्रवाल, फहद अहमद, शिल्पी वर्मा, अमरजीत सिंह तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

