झारखंड को औद्योगिक हब बनाने का प्रयास : कांग्रेस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य को औद्योगिक हब बनाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा की बयानबाजी विकास में रोड़ा अटका रही है।

झारखंड को औद्योगिक हब बनाने का प्रयास  : कांग्रेस

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आरोपों को पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और राज्य के विकास में रोड़ा अटकाने वाली राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड को औद्योगिक हब बनाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जिससे घबराकर भाजपा अनर्गल बयानबाजी कर रही है। दावोस और यूके की यात्राओं के दौरान निवेश के प्रस्ताव और इच्छा पत्र आए थे। दिल्ली में जो हुआ, वह उन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए औपचारिक एमओयू और निवेश की पक्की प्रतिबद्धता है।

किसी भी औद्योगिक निवेश की एक तय प्रक्रिया होती है। भाजपा इसे री-पैकेजिंग कहकर अपनी प्रशासनिक और नीतिगत अज्ञानता का परिचय दे रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsझारखंड को औद्योगिक हब बनाने का प्रयास : कांग्रेस