झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर अगस्त में करेंगे आंदोलन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की बैठक में अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार की अनुबंध नीति की आलोचना की। उन्होंने 20-25 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को बिना परीक्षा नियमित करने की मांग की, यह कहते हुए कि अनुभवी कर्मियों के साथ अन्याय होगा यदि उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षा देनी पड़े।

रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की ओर से रविवार को पुरानी विधानसभा मैदान में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक सिंह ने की। उन्होंने सरकार की अनुबंध और आउटसोर्सिंग नीति की आलोचना की। साथ ही वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को बिना परीक्षा नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में 20–25 वर्षों से कार्यरत सचिवालय, जिला, निदेशालय व क्षेत्रीय कार्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटर सरकारी रिकॉर्ड और अभिलेखों का संचालन कर रहे हैं। ऐसे कर्मियों को पहले नियमित किया जाए। इसके बाद रिक्त पदों पर नई बहाली की जाए। सदस्यों का कहना है की कर्मियों को भी प्रतियोगी परीक्षा देनी पड़ेगी तो युवाओं के साथ-साथ अनुभवी कर्मियों के साथ भी अन्याय होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


