झाकोमयू समर्थकों की तिलाटांड़ में बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादतेतुलमारी तिलाटांड़ बस्ती में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई। बैठक में कोयला श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने प्रबंधन की मनमानी पर नाराज़गी ज़ाहिर की, खासकर संडे और होली डे पर शोषण के खिलाफ। अगर स्थितियाँ नहीं सुधरीं, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

तेतुलमारी तिलाटांड़ बस्ती में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के समर्थकों की बैठक रविवार को हुई। इसमें कोयला श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं व उसके निदान को लेकर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में प्रबंधन की मनमानी के कारण संडे व होली डे के नाम पर लूट मची है। प्रबंधन को चढ़ावा देने के बाद ही संडे ड्यूटी मिलती है। अगर प्रबंधन इस प्रकार की व्यवस्था को अगर समाप्त नहीं करती है तो यूनियन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर क्षेत्रीय सचिव रौनक सिन्हा, शाखा अध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, सचिव महेंद्र रवानी, घंटु त्रिगुणायत, कुंदन कुमार रवानी, मोनू चौहान आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


