सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व, और देश के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। शास्त्री जी ने किसानों के सशक्तिकरण और देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उनका 'जय जवान, जय किसान' का नारा आज भी प्रेरित करता है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत-शत नमन। शास्त्री जी का सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जय जवान, जय किसान का उनका आह्वान सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

