मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा में शामिल होंगें 3642 परीक्षार्थी
झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा-2026 शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10.45 बजे शुरू होगी और दोपहर दो बजे समाप्त होगी। 3642 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगें। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा-2026 शुक्रवार को सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10.45 बजे शुरू होगी,जो दोपहर दो बजे समाप्त होगी। इस परीक्षा में 3642 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें।
परीक्षा की तैयारियां
district education officer संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक भी हो चुकी है। उन्होंने बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्र परिसर की साफ-सफाई कराने के अलावे शौचालय, पीने के लिए पानी, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया है।
परीक्षा निगरानी
डीइओ ने कहा कि परीक्षा सीसीटीवी और वीक्षकों के निगरानी में होगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षाकों को सीसीटीवी कैमरा व्यवस्थित कर लेने का निर्देश दिया है। जिन सात स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में सात सौ परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। इसी प्रकार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में छह सौ, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में सात सौ, सर्वोदय बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में चार सौ, गणेश लाल अग्रवाल हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में चार सौ, बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में चार सौ, ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में 442 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
नामांकन परीक्षा
वहीं दूसरी ओर नेतहाट और इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग के तर्ज पर झारखंड में संचालित आवासीय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए भी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए सर्वोदय बालिका हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस नामांकन परीक्षा में 125 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। नामांकन जांच परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।


