झारखंड की नई औद्योगिक नीतियों पर चैम्बर ने दिए सुझाव
झारखंड चेंबर का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में शामिल हुआ। कार्यक्रम में उद्योग और टेक्सटाइल नीति-2026 पर सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एमओयू को राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास में तेजी लाने का स्वागत किया गया।

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अगुवाई में शामिल हुआ। कार्यक्रम में झारखंड औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 (ड्राफ्ट), टेक्सटाइल, अपैरल व फुटवियर नीति-2026 सहित विभिन्न सेक्टोरल नीतियों पर उद्यमियों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुए विभिन्न एमओयू का चैंबर ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। चैम्बर ने उद्योग एवं टेक्सटाइल नीति की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने उद्योग मंत्री, उद्योग सचिव और उद्योग निदेशक का सुझावों को शामिल करने के लिए आभार जताया।प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से भी मुलाकात कर औद्योगिक विकास और व्यापार सुगमता पर चर्चा की।


