औद्योगिक विकास के लिए विस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से मुलाकात की। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए होल्डिंग टैक्स, जमीन सुरक्षा और ट्रेड लाइसेंस पर सुधार की मांग की। अध्यक्ष ने ज्ञापन को कार्यवाही के लिए सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को गति देने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें होल्डिंग टैक्स की दरों, खास महल भूमि, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा जैसी मुख्य मांगे शामिल थीं। अध्यक्ष ने ज्ञापन को नियमानुकूल कार्यवाही के लिए सरकार को भेजने का भरोसा दिया। मौके पर विकास विजयवर्गी, नवजोत अलंग, अमित शर्मा एवं पूजा धाधा आदि मौजूद थे।

