Dumka News: 8 सितंबर को दुमका पहुंचेंगे बाबूलाल, भाजपा के आंदोलन में लेंगें हिस्सा
हिन्दुस्तान, दुमका
Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। 8 सितंबर को दुमका पहुंचेंगे बाबूलाल, भाजपा के आंदोलन में लेंगें हिस्सा8 सितंबर को दुमका पहुंचेंगे बाबूलाल, भाजपा के आंदोलन में लेंगे

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा छात्र हित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 8 सितंबर को आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, छात्रों के हितों की रक्षा करने तथा राज्य में सामने आए विभिन्न घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी है।
फोटो संख्या-02-भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी
ये भी पढ़ें:भाजपा का जिला मुख्यालय का घेराव आज


